-बघरा और शाहपुर में परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। बीएसए संदीप कुमार ने सदर, बघरा और शाहपुर में परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहपुर के निरीक्षण के समय आधार सुपरवाइजर योगेश कुमार, अर्दली निरंकार को छोड़कर अन्य स्टाफ अनुपस्थित मिला। गैरहाजिर स्टाफ को कार्यालय में समय से उपस्थित होने के लिए कठोर चेतावनी निर्गत की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरापुर सदर में पंजीकृत 115 बच्चों के सापेक्ष 97 उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांझक में शिक्षा मित्र सतपाल 29 जून से गैरहाजिर है। ब्यूरो