फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से अभद्रता पर खफा एसएसपी ने फोर्स को फटकारा

Wed, 24 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस आफिस पर शिव सैनिकों और एसपी देहात के बीच हुई धक्का-मुक्की के मामले में एसएसपी दीपक कुमार ने दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मियों की क्लास ली। कप्तान ने आफिस के स्टाफ को भविष्य के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस आफिस में सोमवार को शिव सैनिकों और एसपी के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी।
विज्ञापन


एसपी देहात राकेश जौली ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। साथ ही मौके पर तमाशबीन बने सीओ सिटी तेजवीर सिंह और एसओ केपीएस चाहल की लापरवाही के बारे में अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मंगलवार को अपने ऑफिस के तमाम स्टाफ को बुलाया और उनसे मामले को लेकर पूछताछ की।

कप्तान ने लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। भविष्य में इस तरह का मामला दोबारा नहीं होने देने की हिदायत दी। आफिस में आवश्यक दंगा रोधी उपकरण रखने के निर्देश दिए। कप्तान ने कहा कि भविष्य में यदि किसी जाति, धर्म या संगठन के लोगों ने पुलिस आफिस पर तोडफ़ोड की तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें