फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग के पहले साये पर लॉकडाउन का ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आगामी 26 अप्रैल से सहालग (शादी-विवाह सीजन) के साये शुरू होने हैं। सोमवार को ही जनपद में अनेक शादियां हैं, जिनके लिए बैंक्वेट हॉल के साथ ही अधिकांश मेरिज होम, धर्मशालाएं पहले ही बुक हो चुकी हैं। इनमें खाना बनाने से लेकर टेंट आदि लगाने का काम, सब्जी व सामान सप्लाई व रिश्तेदारों का आगमन शनिवार-रविवार को ही होना है। ऐसे में लोग परेशान है कि लॉकडाउन में ये सब काम कैसे होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रसार के चलते शासन ने शनिवार-रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया है, जो शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हो चुका है। हिंदू समाज का शादी-विवाह का सहालग सीजन सोमवार से शुरू होगा। पहले ही दिन अनेक शादी-समारोह हैं। कोविड-19 की गाडइलाइन के तहत शादी-विवाह में बंद हॉल के आयोजन में 50 व्यक्ति व खुले हॉल में 100 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है, लेकिन शादी-विवाह में सामान सप्लाई को लेकर किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। दरअसल, शादी-विवाह के लिए रिश्तेदारों का आगमन एक-दो दिन पहले होता है, जबकि खाना बनाने से लेकर टेंट लगाने व सामान सप्लाई का काम एक दिन पहले से शुरू हो जाता है। सोमवार को सहालग के पहले साये से ठीक पहले रविवार को लॉकडाउन रहेगा, जिसके चलते हलवाइयों के आगमन से लेकर सब्जी-सामान सप्लाई व मेहमानों के आगमन को लेकर आयोजकों के मन में संशय के बादल छाए हुए हैं।
इन्होंने कहा ......
एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि जनपद पुलिस को पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं कि इस तरह के जरूरी आयोजनों में आवाजाही को न रोका जाए। जो भी जरूरी सामान की सप्लाई या आवाजाही है, उसे निर्बाध जारी रखा जाए, बशर्ते कि संबंधित व्यक्ति या वाहन वाजिब रूप से जा रहा हो। इसके लिए जरूरी है कि सामान व सब्जी सप्लाई के साथ शादी का कार्ड हो और यदि कोई व्यक्ति रोडवेज बस से आ रहा हो तो वह भी यात्री टिकट के साथ गंतव्य पर जा सकता है।
विज्ञापन

- एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। जिस भी व्यक्ति या वाहन को आवाजाही की परमीशन है, उसे रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें