फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में राठौड़ के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 13 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन में झूमते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्री-श्री रविशंकर के 60वें जन्मदिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ से आए भजन गायक गगन राठौड़ की आवाज के जादू से श्रद्धालु झूम उठे। शहर के एक बैैंक्वेट हाल में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं विश्व शांति के प्रणेता पद्म विभूषण रविशंकर का जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन


पंजाब के चंडीगढ़ से आए मशहूर भजन गायक गगन राठौड़ ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा ने इस अवसर पर गरीब छात्रों को कॉपी किताब का वितरण किया। कार्यक्रम में समर्थ प्रकाश, देवराज पंवार, सत्यप्रकाश रेशू, सुरेंद्र अग्रवाल, बीना शर्मा, असद फारुकी ने विचार रखे।

कार्यक्रम में संजीव जलौत्रा, शैलेंद्र सिंह, राजेश छाबड़ा, ललित शर्मा, बीना गोयल, प्रिया सिंह, शिखा गौतम, संजीव चौधरी, राजू त्यागी, रामानंद शर्मा, पंकज नारंग, पंकज चावला, योगेश गोयल, गीतांजलि, वरदान, राशी चौधरी, शिवानी, रोहित, नितिन, राजन, विनीत गोयल, धीरज बत्रा, राजेश गुरनामी, उमेश वर्मा, नीरज जैन का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें