फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कलश यात्रा और जयकारों के साथ शुरू हुआ श्रीबालाजी जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की ओर से श्रीबालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। बृहस्पतिवार को भजनों और जयकारों के साथ महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा की। इसके साथ ही दोपहर में मंगलाचरण के साथ कथा वाचिका साध्वी ने रामनाम की महिमा का बखान किया।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसके बाद नई मंडी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर मंदिर पर संपन्न हुई। महिलाओं ने कलश सिर धारण किए और जय बालाजी महाराज के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा पूरी की। शहर के गांधी कालोनी, गांधीनगर, शांतिनगर, आदर्श कॉलोनी, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, आर्यपुरी, साकेत समेत कई जगहों की महिलाएं कलशयात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

दोपहर के समय कथा वाचिका प्राची देवी ने मंगलाचरण कर राम नाम की महिमा का गुणगान किया। समिति के पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने बताया कि कलश यात्रा के साथ बालाजी जन्मोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। 14 अप्रैल तक बालाजी जन्मोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नियमित रूप से दोपहर 3 बजे से प्राची देवी श्रीराम कथा का गुणगान करेंगी।
विज्ञापन

कलश यात्रा में चंद किरण गुरु, हरिशंकर तायल, सुनील तायल, हरिशंकर मुदड़ा, कुलदीप कुमार, विजय बंसल, जेपी, विभोर तायल, पराग गोयल, अंकित गर्ग, रेखा, सुशीला, संध्या, आकांक्षा, सुषमा आदि महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें