फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे प्रधान:युवाओं के विकास के लिए खेल प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने का करेंगे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण केंद्र खुलवाए जाएंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल विकास खंड के गांव रोनी हरजीपुर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद पुंडीर ने गांव के उत्थान को लेकर प्रधानी की बागडोर संभाली है। प्रधान युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए गांव में स्टेडियम और खेल प्रशिक्षण केंद्र खुलवाना पहली प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने बताया कि निजी अथवा प्राइवेट बसों का संचालन कराकर गांव के लोगों को सुविधा शुरू कराना, बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना और किसानों की हितकारी योजना किसान सेवा सहकारी समिति का खुलवाना उनकी फेहरिस्त में है। गांव में आवासहीन पात्रों मकान और विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन मुहैया कराई जाएगी। अरसे से जर्जर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिलाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में पीएचसी की सुविधाएं दिलाई जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर से गांव के बच्चों को बचाने के लिए निगरानी समिति को सतर्क किया गया है। प्रधान कहते है कि शिक्षा की ज्योति हर घर पहुंचे और बेटियां शिक्षित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें, इसी तरह प्रयास किया जाएगा। सम्मानित ग्रामीणों के सुझाव लेकर गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय
नाम : विनोद पुंडीर
शिक्षा : मैट्रिक
व्यवसाय : खेतीबाड़ी
राजनीतिक पृष्ठभूमि : पहली बार चुनाव लड़ा और बनें प्रधान
परिवहन की दिक्कतों का दंश झेल रहे ग्रामीण
चरथावल। फिरंगी हुकुमत में गांव के मतवालों की पावन भूमि रोनी हरजीपुर का अतीत सुनहरा है। वर्ष 1962 चीन की लड़ाई में पूरण सिंह के बलिदान की गाथा आज भी युवाओं में जोश भरती है। आजाद हिंद फौज के अलावा आजादी के आंदोलन में इस गांव के कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पंचायत चुनाव में इस बार 5840 वोट थी। करीब 12 हजार की आबादी वाले गांव में बैंक शाखा में पूरी तरह सक्षम बनाने, तालाब की खुदाई होनी चाहिए। बारिश में सड़कों पर जलभराव प्रमुख समस्या रहती है। जसोई, चरथावल और लालूखेड़ी की तरफ से रोडवेज अथवा निजी बसों का संचालन गांव की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवाएं नगण्य है। गांव में काफी सड़के खस्ताहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें