आत्महत्या में प्रेमिका और परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने उसकी प्रेमिका व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में ज्योति विहार निवासी बिजेंद्र के घर में गांव सिकरेड़ा निवासी दीपक (26) ने 28 जून की सुबह पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक गांव सिखरेड़ा निवासी था, जिसके खिलाफ 25 जून को एर गांव निवासी पीड़ित ने बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से दीपक फरार चल रहा था। उक्त मामले में अब दीपक के भाई दीपांशु ने गांव निवासी उसकी युवती उसके के पिता, सगे भाई, चचेरे भाइयों, प्रधान और गांव निवासी एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीपांशु का आरोप है कि युवती के काफी समय से प्रेम-संबंध थे। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता ने दीपक के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसके बाद से दीपक मानसिक तनाव में था। इसी के चलते उसने 28 जून की सुबह रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि युवक के भाई ने युवती सहित उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और दीपक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तहरीृर दी थी। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।