फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसडी कॉलेज में हुई दौड़

Sat, 29 Aug 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ एसपी अग्रवाल ने फ्लैग डाउन कर दौड़ का शुभारंभ किया। 80 छात्र-छात्राओं ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर श्रीराम स्वीट्स, वकील रोड, जानसठ पुल के नीचे से विश्वकर्मा चौक होते हुए एसडी कॉलेज में संपन्न हुई।

पांच किमी की दौड़ में पुरुष वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष का आशुतोष प्रथम, अनुज कुमार बीकॉम द्वितीय और अंशुल गौतम को तृतीय स्थान मिला। महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति शर्मा को द्वितीय और अंजलि त्यागी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


दौड़ के बाद शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष एसएन सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय के बारे में बताया। मंच का संचालन डॉ विश्वंभर पांडेय ने किया। डॉ अभय बंसल, डॉ अजयपाल सिंह, डॉ अशोक त्रिपाठी,  डॉ वंदना त्यागी, अंजुल भूषण, राहुल यादव, नितिश गोयल, रवि, मोनू का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें