फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिकता से हम आंतरिक शक्ति कर सकते हैं जागृत : बबीता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर में महिला दिवस का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर केंद्र इंचार्ज बबीता दीदी ने कहा कि आध्यात्मिकता से ही हम आंतरिक शक्ति जागृत कर सकते हैं।
गांधीनगर स्थित अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर खुशहाल महिला खुशहाल परिवार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि धरती से आकाश तक महिलाएं पहुंच गई हैं। मगर, अपनी आंतरिक शक्ति को भूल गई हैं।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्नी अनु अग्रवाल ने कहा कि दुनिया का कल्याण तभी होगा जब नारी का सम्मान करेंगे। ब्रह्मा कुमारी बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने कहा कि महिलाओं को स्वयं खड़ा होना होगा। नायब तहसीलदार सुधा गुप्ता ने कहा कि समाज में हमें एक अलग पहचान बनानी हैं। हर परिस्थितियों का हमें डटकर सामना करना चाहिए। इस मौके पर नीरज गौतम, सुधा शर्मा, कुसुम लता , सुनीता बहन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें