फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुरक्षा बढ़ाई, जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा

Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर के त्योहार के मददेनजर पुलिस को निर्देशित करते सहायक पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली और शब ए बरात पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। अतिरिक्त पुलिसबल की व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

होली और शब-ए-बरात एक ही दिन मनाए जाएंगे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। बुधवार को दोनों पर्व मनाएं जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण करती रहेेगी। यह टीम शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी। होली पर जिलेभर में 13 स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। नौ स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के लिए सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। जिलेभर में करीब 1200 स्थानों पर होलिका पूजन किया जाएगा।

जिले में चलाया गया चेकिंग अभियान
होली और शब ए बरात पर्व पर पुलिस और खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे, मुख्य चौराहों, होटल, ढ़ाबों, भीड़ वाले व संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा होलिका दहन
पंडित ललिता प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि मंगलवार सुबह से होलिका पूजन होगा। जबकि मंगलवार शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक होलिका दहन का समय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें