फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष में 20 लोगों को जेल भेजने पर सपाई खफा

Thu, 04 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। ग्राम नंगला दुहेली में मस्जिद के इमाम को लेकर हुए संघर्ष में गिरफ्तार लोगों की थाने में पिटाई करने और संगीन धाराओं में जेल भेजने से खफा सपा नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम नगला दुहेली में मस्जिद के इमाम को लेकर गांव के एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया था, जिसमें फायरिंग और धारदार हथियारों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों को गिरफ्तार कर दो तमंचे बरामद किए थे। गिरफ्तार लोगों को थाने लाने के बाद से ही दोनों पक्षों के लोगों का थाने पर जमावड़ा लग गया था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने सभी 20 लोगों को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया था। जिससे खफा सपाइयों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर विरोध जताया। इस दौरान सपा नेताओं ने थाने के मुंशी पर गिरफ्तार लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया। इस दौरान मौलाना नजर, मो. सुलेमान, सलाउल्ला काजी, मोहम्मद गुफरान, आमिर अली काजमी, लाल्ला, नसीम अहमद, मोहम्मद रागिब आदि रहे।
विज्ञापन


बीस लोगों को जेल भेजा
पुरकाजी। संघर्ष में अय्यूब, शौकत, जाविद, वकार, नईम, मेहरबान, कालू, तहसीम, ताजीम, नईम, हारुन, मूसा, उस्मान, सलमान, शहजाद, कय्यूम, फुरकान कय्यूम, फुरकान और इमाम हारुन समेत 20 लोगों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें