फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
खतौली में बुढाना रोड सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर बुढ़ाना तिराहे पर नगराध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्हें लगातार बढ़ रही महंगाई पर रोक लगाए जाने की मांग की।
सपा नगराध्यक्ष इरशाद जाट के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी, बढ़ती रसोई गैस के दाम, किराया बढ़ोतरी एवं अन्य समस्याओं को लेकर बुढ़ाना रोड पर धरना प्रदर्शन किया। इरशाद जाट ने कहा कि केंद्र सरकार में रोजाना पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ रहे हैं। जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा सरकार में गरीब, मजदूर, किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनता और किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। सरकार अपनी मनमानी कर रही हैं, जनता त्रस्त है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है। मौके पर इकराम अंसारी, विभू शर्मा, अभिषेक गोयल, नईम मलिक, नितेश शर्मा, अमीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें