फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के चित्र को जलाया, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रालोद की स्वाभिमान सभा में रालोद नेता पूर्व सांसद मलूक नागर के दिए बयान से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई चौक पर उनके चित्र को जलाया। नारेबाजी भी की।

कुछ दिन पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद मलूक नागर ने सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित रालोद की स्वाभिमान सभा में उन्हें कथित तौर पर मंदबुद्धि का प्रदेश अध्यक्ष कह दिया था। इस बयान से पाल समाज में नाराजगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाल अपने समर्थकों के साथ शहर के अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे। माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद मलूक नागर के खिलाफ नारेबाजी की। उनके चित्र को जताया।
डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि रालोद नेता का बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, उनका आशय था कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद नेता के बयान पर सपा के प्रदेश सचिव विनय पाल व अन्य नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। इस दौरान रामपाल सिंह पाल, पवन पाल, अनुराग पाल, किशोरी लाल, आनंद धनगर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें