फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कथा में धार्मिक एवं आध्यात्मिक महिमा का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। श्री राज दरबार परमात्मानंद आश्रम भूपखेड़ी में श्रावण मास से चल रही धार्मिक कथा का समापन हो गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कथा में पहुंचकर संतवाणी का श्रवण किया। धार्मिक वातावरण में आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कथा के दौरान परमहंस रामरतन महाराज श्री जी की कथा के अंतर्गत शेरपुर धाम में 108 पारायण का आयोजन हुआ। संत श्री गौरवानंद ने अपने मुखारविंद से प्रेम सेवा से पाओगे पार का संदेश देते हुए शेरपुर धाम की महिमा के साथ-साथ सोनगिर धाम, भूपखेड़ी धाम, रतनपुरी धाम, मुजाहिदपुर धाम, चंदसीना धाम, फूलपुर तथा तीनों पुरी धाम—जामनगर, पन्ना एवं सूरत की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा समापन के अवसर पर मंगल आरती की गई। आश्रम परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। आश्रम प्रांगण में हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खतौली ब्लॉक प्रमुख संजो देवी, बीडीओ खतौली ज्योति चावला, पूर्व प्रमुख गौतम सिंह, मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, हंस सोम, यज्ञदत प्रधान, कुंवरपाल सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें