फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों का हक छीनने पर तुली है सरकार: पटेल

विज्ञापन
शहर में सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पट? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पिछड़ों का हक छीनने पर तुली है सरकार : पटेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा पिछड़ों का हक ही छीनने में लगी है। यूपी पीएससी में आरक्षित वर्ग की चयन प्रक्रिया में बदलाव के बाद टॉपर ओबीसी को भी ओबीसी की ही श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसा पहली बार हुआ है जो पिछड़ों पर सीधे कुठाराघात किया गया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को यहां जिला जेल में बंद कैराना सपा विधायक नाहिद हसन से मिलने पहुंचे। उनसे मुलाकात के बाद नरेश उत्तम पटेल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस सहित अन्य नौकरियों में आरक्षित वर्ग की चयन प्रक्रिया में किया बदलाव पिछड़ों के हकों पर सीधे हमला है। भाजपा को वोट देने वाले पिछड़ों को समझ जाना चाहिए कि उसका एजेंडा पिछड़ा विरोधी हैं। भाजपा सरकार में मौजूद पिछड़े समाज के सभी नेता इस आदेश पर चुप्पी साधे हैं। भाजपा सरकार जातिवाद के आधार पर काम कर रही है। भाजपा के इस निर्णय का सपा खुला विरोध करेगी। पटेल ने कहा कि बारिश से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है, योगी सरकार को किसानों के नुकसान की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ने का दाम तो बढ़ा नहीं, किसान को समय से पर्ची भी नहीं मिल पा रही है। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, चंदन चौहान, सुधीर पंवार, मुकेश चौधरी, उमा किरण, अनिल कुमार, नरेश विश्वकर्मा, अब्दुल्ला राना, मेराज तेवडा, गौरव स्वरूप, सतीश गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहिद बोले, मैं अकेले में बात करूंगा
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंद कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन से मिलने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जिला जेल में पहुंचे। उनके साथ इस मौके पर तीन सपा नेता भी मौजूद थे। नाहिद हसन ने पटेल से कहा कि वह उनसे अकेले में बात करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने पांच मिनट तक पटेल से अकेले में बात की। बातचीत में उन्होंने पटेल के माध्यम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोई संदेश भी दिया है। हालाकि बातचीत पूरी तरह गुप्त रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें