फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : सपा ने चुनाव आयोग को भेजीं 132 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मनमाने तरीके से पुलिस-प्रशासन सपा नेताओं को निशाना बना रहा है। किसी भी दूसरे दल के नेता या प्रत्याशी पर अब तक कोई मुकदमा नहीं लिखा गया। सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से चुनाव आयोग को 132 शिकायतें भेजकर इंसाफ मांगा है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि टार्गेट कर मुकदमे लिखे गए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जबकि सब जानते हैं कि सपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। सपा समर्थकों को लाल कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा-रालोद नेता लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। चुनाव आयोग को फैसला करना चाहिए। मंत्री सरकारी गाड़ियों में चल रहे हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन, राजकुमार यादव, राकेश शर्मा, श्याम लाल बच्ची सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें