फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अक्तूबर के प्रदर्शन में रालोद को सपा का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अक्तूबर के प्रदर्शन में रालोद को सपा का समर्थन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद के लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में सपा ने भी अपना समर्थन दे दिया है। आठ अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रालोद की रैली होगी। इस रैली में रानोद महासचिव जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। सपा ने जारी पत्र में कहा कि सपा की ओर से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और अतुल प्रधान कार्यक्रम में रहेंगे।
विज्ञापन

रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली को लगातार समर्थन मिलता जा रहा है। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने जहां जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है, वहीं रालोद को समर्थन की बात कही है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने रालोद के कार्यक्रम को समर्थन देने की घोषणा की है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को पत्र लिखा है। इस पत्र में रालोद के कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए कहा गया है। यह भी कहा गया है कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा नेता अतुल प्रधान इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर रालोद गांव-गांव में बैठक कर जीआईसी के मैदान में होने वाली रैली के लिए समर्थन जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें