फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी बने

विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष बने प्रमोद त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीसरी बार सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी को जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी हाई कमान ने उन्हें तीसरी बार जिले की कमान सौंपी है। वह सपा के टिकट पर तीन बार विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके हैं। वे बार संघ अध्यक्ष आठ बार रहे। एक बार जिला बार संघ के महासचिव रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपाइयों में सक्रियता लाने के लिए जिले की कमान वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी को सौंपी है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने के पीछे जिलाध्यक्ष रहे गौरव स्वरूप का भाजपा पर हमलावर न होना बताया जा रहा है। विपक्ष में रहकर सपा को जिस तरह भाजपा को घेरना चाहिए था उस तरह घेरा नहीं गया। प्रमोद त्यागी को इससे पहले वर्ष 2011 में और 2013 में जिलाध्यक्ष बनाया गया था और वह 2015 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने अब एक बार फिर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। वो जिला बार संघ के आठ बार अध्यक्ष और एक बार महासचिव रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव से आए राजनीति में
मुजफ्फरनगर। राजनीतिक पृष्ठभूमि के परिवार से आए प्रमोद त्यागी 1971 में डीएवी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। इनके पिता लक्ष्मीचंद त्यागी बुढ़ाना के लंबे समय तक चेयरमैन रहे। छात्र संघ राजनीति से इन्होंने सीधे राजनीति में प्रवेश किया और सपा में इनकी अपनी खास पहचान है।
विज्ञापन

तीन बार लड़े विधानसभा चुनाव
मुजफ्फरनगर। सपा ने उन्हें तीन बार विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बुढ़ाना से वह भाजपा के उमेश मलिक से हार गए। वर्ष 2007 और 2002 में भी वह खतौली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, मगर तब भी दोनों बार हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें