मेरठ में सरधना क्षेत्र के सपा विधायक व गुर्जर समाज की बैंसला खाप के प्रतिनिधि अतुल प्रधान ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति यदि सामाजिक नहीं है, तो उसे किसी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। जब बेटियों ने पदक जीत तो अपनी टीआरपी के लिए प्रधानमंत्री फोटो खिंचवा रहे थे। मगर, आज प्रधानमंत्री और सरकार चुप है।
सोरम की पंचायत में अतुल प्रधान ने कहा कि हमारी बेटियों ने जो पदक जीते हैं, वह किसी जाति समाज के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए जीते हैं। जब बेटियां न्याय पाने के लिए आंदोलन कर रही थीं, तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। धरना प्रदर्शन यज्ञ की तरह होते हैं। लोकतांत्रिक देश में कोई भी यह यज्ञ मिटा नहीं पाएगा। खाप व बेटियां देश की आन व शान होते हैं। सभी एकजुट होकर बेटियों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि वह जिस पद पर हैं, समाज की वजह से है। यदि समाज हित में उन्हें पद छोड़ना पड़े तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत