मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के टिकट पर समाजवादी पार्टी में शनिवार को लखनऊ में फिर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों का दावा है कि मेरठ और बिजनौर में टिकट में बदलाव के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को सपा ने मेरठ हापुड़ लोकसभा से सुप्रीम कोर्ट की वकील भानु प्रताप सिंह और बिजनौर से यशवीर सिंह का टिकट फाइनल किया। इन दोनों का टिकट पर दलित कार्ड खेला गया है। इससे मेरठ के दावेदार नाखुश हैं और वे लखनऊ में ही जमे हुए हैं।
वहीं, शनिवार को उन्होंने फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक की और टिकट पर मंथन किया। पार्टी सूत्र ऐसा दावा कर रहे हैं कि इन टिकटों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है।