फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के दम पर सत्ता में आएगी सपा : मंजूर

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चरथावल पहुंचे सपा नेता शाहिद मंजूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी विकास के मुद्दे पर दोबारा सत्ता में आएगी। रविवार को चरथावल में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत के बाद कैबिनेट मंत्री ने राजीव मार्केट में फरमान राना के आवास पर कार्यकर्ताओं से बात की।
विज्ञापन


चरथावल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। मंत्री ने बातचीत में कहा कि सपा सरकार ने सूबे में विकास की अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। विकास के मुद्दे पर ही सपा को मिशन 2017 में फिर से कामयाबी मिलेगी। भाजपा आपस में भाई-भाई को लड़ाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। 

मुजफ्फरनगर में दंगों में बेगुनाहों की जान चली गई थी। प्रदेश के सीएम ने संवेदना दिखाते हुए दंगा पीड़ितों के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। बसपा में प्रत्याशी दौलत के बल पर टिकट हथिया लेते हैं और बहनजी के नाम पर वोट लेकर विकास को भूल जाते हैं। यही वजह है कि पिछले 15 सालों से चरथावल विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछड़ रहा है। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश बंसल, गौरव जैन, पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन त्यागी, सपा नगराध्यक्ष सलीम त्यागी, पूर्व अध्यक्ष इमरान त्यागी, गय्यूर कुटेसरा, इसरार त्यागी, आलम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें