फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव

Sat, 26 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पहली लिस्ट में जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। तीन सीटों पर पुराने चेहरों पर दांव खेला गया है। खतौली से जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पुरकाजी से पूर्वमंत्री उमाकिरण और चरथावल से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन

  समाजवादी पार्टी ने 2017 के चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। हाईकमान ने जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तीन पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है। पुरकाजी से एक बार फिर पूर्व मंत्री उमाकिरण पर दांव चला गया है। उमाकिरण वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। चरथावल विधानसभा सीट से एक बार फिर मुकेश चौधरी को मैदान में उतारा गया है। चौधरी इस समय दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। 
  खतौली विधानसभा सीट से पार्टी ने जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी को मैदान में उतारा है। तीनों ही ऐसे प्रत्याशी हैं, जो वर्ष 2012 का चुनाव लड़ चुके हैं। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने तीनों पर एक बार फिर विश्वास जताया है। मीरापुर सीट पर पिछली बार मैराजुदीन तेवड़ा चुनाव लड़े थे। मैराजुदीन इस समय हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन

  एक घंटे बाद ही कटा टिकट
मुजफ्फरनगर। प्रत्याशियों की घोषणा में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को मीरापुर विधान सभा क्षेत्र से टिकट घोषित किया गया, लेकिन एक घंटे बाद ही हाईकमान ने अपना फैसला बदलते हुए उनका टिकट काट दिया। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने ऐसा जान-बूझकर किया है। एमएलसी के चुनाव में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट पर टिकट मिलने के बाद शाहनवाज राना बीमार हो गए थे और चुनाव लडने से इंकार कर दिया था। पार्टी ने भी पहले उन्हें टिकट देने की घोषणा की और एक घंटे बाद ही उनका टिकट काट दिया। शाहनवाज का टिकट कटना राना फैमिली के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें