फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की लगातार मौतों से भड़की सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की लगातार मौतों से भड़की सपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की आंदोलन स्थल पर हो रही लगातार मौतों पर रोष जताया है। सपा नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर संवेदनहीन होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन पर हैं। किसानों का आंदोलन एक माह से ज्यादा होने पर कड़ाके की ठंड व खुले आसमान के नीचे आंदोलनकारी किसान बड़ी संख्या में मौत का शिकार हो रहे हैं, लेकिन भाजपा की संवेदनहीन सरकार किसानों की शहादत पर भी मौन साधे बैठी है। सपा आंदोलनकारी किसानों की लगातार मौत पर किसान परिवारों के प्रति संवेदना व शोक व्यक्त करती है। प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा भी मृतक किसानों के परिवारों की जल्द ही आर्थिक मदद करेगी। युवा सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि कानूनों को लेकर हठ कर रही है। ये कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद करने की बड़ी साजिश है। किसानों ने बड़ी मुश्किल से जमीदारों से मुक्ति पाई, भाजपा सरकार अब किसानों के ऊपर धन्नासेठों को बैठाना चाहती है। देश का किसान इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। किसानों का यह आंदोलन देेश से भाजपा को उखाड़ फेकेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें