फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम टेंट में रहकर काट रहे वनवास

विज्ञापन
जानसठ में संघ परिवार की बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम टेंट में रहकर काट रहे वनवास
विज्ञापन

जानसठ। संघ परिवार की समन्वय बैठक में सह जिला शारीरिक प्रमुख योगेंद्र ने कहा कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष वनवास में कुटिया में रहकर काटे। वहीं, आज इस युग में भगवान श्रीराम टेंट में रहकर वनवास काट रहे हैं। बैठक में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर धन संचय पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के एंबिएंस एकेडमी में संघ परिवार के सभी संगठनों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन संचय करने को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टोलियां बनाई गई, जो धन संचय करने का कार्य करेंगी। समन्वय बैठक में संघ परिवार के सह जिला शारीरिक प्रमुख योगेंद्र ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास में कुटिया में काटे। वहीं, आज इस युग में भी भगवान श्रीराम अयोध्या में टेंट में रहकर वनवास काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि अयोध्या में एक ऐसा भव्य मंदिर का निर्माण हो, जैसे कण-कण में भगवान श्रीराम बसे हुए हैं। वैसे ही हम सबको प्रत्येक घर से धन संचय कर भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग करना है। समन्वय बैठक में जिला सह कारर्वाह सतीश , खंड कारवाह अजय, नगर संचालक प्रदीप सिंघल, खंड संचालक कनक सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सतीश खटीक, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंघल उर्फ सोनू लाला, शशिकांत राजवंशी, सभासद विकाश गुप्ता, पंकज कश्यप और योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें