फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

विज्ञापन
भोकरहेड़ी में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्म शांति को हवन यज्ञ में आहुति देते लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

रतनपुरी। शहीद स्मारक पर ग्रामीण युवा मंडल के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गया। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
रतनपुरी में टेलीफोन एक्सचेंज के निकट स्थित शहीद स्मारक पर युवा एकत्र हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए शहादत देने वाले उन वीर सैनिकों को प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी एमपी सिंह ने शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी युवाओं को देश की रक्षा का प्रण लेना चाहिए। युवा ही इस देश के कर्णधार हैं। सभी के अंदर देशभक्ति का एक जज्बा अवश्य होना चाहिए। हम सभी को एकजुट रहना चाहिए, ताकि कोई भी विघटनकारी शक्तियां आपकी मातृभूमि की ओर देखने का साहस भी न कर सके। देश सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें। इसके बाद उपस्थित सभी ने शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर सैनिकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर युवाओं द्वारा कस्बे की मुख्य गलियों से होकर एक कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर रवि फौजी, दुष्यंत फौजी, सौरभ फौजी, अर्जुन सोम, रविकांत, पिंकू सोम, अरविंद सोम, मास्टर सुबोध सोम, मोहन सिंह, संजय कुमार, मास्टर सत्यजीत, आदेश, विकास सिंह, कृष्णपाल, आकाश सोम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कालेज की छात्राओं ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को याद करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रबंधक विकास बालियान, प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान सहित कालेज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें