खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ, क्रीड़ा अधीक्षक राजीव कौशिक ने किया। एक दिवसीय मैच बीएससी, बीसीए, बीए तथा बीकॉम की टीम के बीच खेला गया। बीसीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के कप्तान मोनू कुमार रहे। बीकॉम की टीम उपविजेता रही। अंपायर की भूमिका इंजीनियर राहुल माहेश्वरी, सचिन तथा मनजीत ने निभाई। खेल प्रशिक्षक संदीप कुमार की देखरेख में वॉलीबाल प्रतियोगिता में सचिन बालियान की कप्तानी में टीम-ए विजयी रही तथा टीम-बी उपविजेता घोषित की गई। प्राचार्या व क्रीड़ा अधीक्षक ने विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।