फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffaranagar: सोनू कश्यप हत्याकांड, कश्यप एकता क्रांति मिशन ने दिल्ली-मेरठ हाईवे किया जाम

Fri, 16 Jan 2026 01:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर दिल्ली-मेरठ हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
धरने पर बैठे समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सोनू कश्यप की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर कश्यप समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर दिल्ली–मेरठ हाईवे पर धरना देते हुए जाम लगा दिया।

विज्ञापन


हत्यारों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग
प्रदर्शनकारियों ने सोनू कश्यप के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

यह भी पढ़ें: Meerut: नौंवी कक्षा तक के स्कूल खुले, कोहरे के बीच कांपते हुए पहुंचे छात्र, दृश्यता बेहद कम, रेंगते दिखे वाहन
विज्ञापन


हाईवे जाम से यातायात प्रभावित
हाईवे पर जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें