फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के कुछ सितारे देश के गद्दार : राखी सावंत 

Sat, 22 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करतीं अभिनेत्री राखी सावंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्मी स्टार राखी सावंत ने कहा कि बॉलीवुड के कुछ सितारे देश के गद्दार हैं। पाकिस्तानी कलाकार के रुप में कोई आतंकी आकर मुंबई में तबाही मचा गया तो कौन जिम्मेदार होगा। सितारों को अपना नाच गाना करना चाहिए। फिल्में नकली गोली चलाने और नकली गोली से मरने की एक्टिंग करने वालों को देश के लिए सीमा पर असली गोली खाने और दुश्मनों को मारने वालों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।      
विज्ञापन

      
गांधी कालोनी के एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में सितारों की एक पूरी टीम के साथ भाग लेने आई राखी सावंत ने रुड़की रोड के एक होटल में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश से ऊपर कुछ नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए देश की सेना और पीएम मोदी बधाई के पात्र हैं। पाकिस्तानी कलाकारों को मुंबई में काम देने के सवाल पर राखी सावंत ने कहा कि जो माहौल है, ऐसे में विश्वास नहीं किया जा सकता।

पाकिस्तान का कोई आतंकी स्टार बनकर आ गया और मुंबई में तबाही मचा दी तो जिम्मेदार कौन होगा। बकवास करने वाले सितारे कुछ नहीं कर पाएंगे। ऐसे स्टार को सोचना चाहिए कि उन्हें सबकुछ इस देश ने दिया है। हमारे फौजी अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करते हैं, फौज की कार्रवाई पर सवाल उठाना गलत है। ऐसे सितारों को माफी मांगनी चाहिए। राखी ने कहा कि  वह देश के साथ हैं, मातृभूमि की कसम खाकर कहती है कि शो करने कभी भी पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। देश पहले सब कुछ बाद में है। उन्होंने कहा कि वह यहां देश भक्ति कार्यक्रम और सामाजिक कार्यों में भाग लेने आई है।    
विज्ञापन


बॉलीवुड की कलाकार आकृति नागपाल ने कहा कि देश भक्ति के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह आई हैं इसके लिए अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं। पंजाबी कलाकार मनीषा कुमारी ने कहा कि वह यूपी में पहली बार अपनी प्रस्तुती देंगी। ऑल इंडिया पंजाबी समाज के चेयरमैन लखमेंद्र खुराना ने बताया कि 22 अक्तूबर को शाम सात बजे एसडी गर्ल्स में होने वाले कार्यक्रम में कलाकार अहसान कुरैशी, एजाज खान, दीपक राजा, नवाब पंजाबी, कंचन किरण मिश्रा, रियाज इंडियन, जीनत परवीन भी प्रस्तुती देंगी। रामप्रकाश सेठी, सुनील ग्रोवर, अमरनाथ अरोरा, मुकुल दुआ, मंगतराम जलौत्रा, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें