फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को विधवा बता बेचा मकान, पति का ‘भूत’ पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को विधवा बता बेचा मकान, पति हुआ जिंदा, पहुंचा थाने
विज्ञापन

देवबंद। खुद को विधवा साबित कर पत्नी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर मकान बेच दिया। जब इसकी भनक पीड़ित पति को लगी तो वह अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
मोहल्ला खानकाह स्थित शेखुल हिंद कालोनी निवासी मो. ताहिर ने रविवार को पुलिस को अपनी आपबीती बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि करीब सात साल पहले उसने खानकाह स्थित शेखुल हिंद कालोनी में सौ वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। जिस पर कुछ दिन बाद उसने मकान बनवा दिया और परिवार के साथ रहने लगा। वह मजदूरी करता है जिसकी वजह से अधिकांश बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिर का आरोप है कि पत्नी शातिर किस्म की है। उसके बाहर होने का लाभ उठाकर पत्नी ने तीन लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और उसे मृत साबित कर उस मकान को बेच दिया। ताहिर ने पुलिस को बताया कि जब उसे इस कारस्तानी की भनक लगी तो उसने विरोध किया तो आरोपी उससे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को अपने जिंदा होने के सबूत दिखाकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, ताहिर के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा जिंदा है। बहू ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे मृत घोषित कर मकान बेच दिया है। पुलिस उन्हें इंसाफ दिलाए। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें