कोरोना संक्रमित 16 मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को 16 नए मरीज मिले, जबकि 49 मरीज ठीक हुए।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को विभिन्न स्थानों पर की गई जांच में 16 नए मरीज मिले हैं, जबकि 49 मरीजों को ठीक होने पर घर भेजा गया है। शहर कोतवाली में एक पुलिस कर्मी, पटेलनगर में दो, वृंदावन सिटी में दो केस मिले। खतौली, लडवा, अमीरनगर, बुढ़ाना, मथुरा, कैंडी, सुजडू, एकता विहार, नई मंडी, आर्यपुरी आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है। अब तक जिले में 5746 केस कोरोना के मिले हैं, जिनमें से 5284 मरीज ठीक हो गए है। अब एक्टिव केस 380 रह गए है।