फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने किया दान

विज्ञापन
जानसठ रोड पर टेलीस्कोप से खगोलीय घटना को देखते शोखिया लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विभिन्न माध्यमों से देखा सूर्यग्रहण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को हुए सूर्य ग्रहण को लेकर बच्चों से लेकर बड़ो तक बड़ी उत्सुकता रही। इस खगोलीय घटना को टेेलीस्कोप, एक्सरे और स्पेशल चश्मो के अलावा पानी के घडे़ में भी लोगों ने देखा। दोपहर में ग्रहण के चलते रोशनी कम हो गई थी। आसमान में बादलों ने भी कई बार लोगों को यह घटनाक्रम देखने में बाधा डाली।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण को लेकर सूतक के कारण शनिवार रात नौ बजे ही सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। शिव चौक स्थित शिवमूर्ति को भी चारो ओर से कपड़े से ढक दिया था। दिन में भी शिव मूर्ति, श्री बालाजी धाम, गणपति धाम, श्री खाटू श्याम मंदिर, गोलाक धाम, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर, संकीर्तन भवन मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर आदि मंदिरों के कपाट बंद रहे। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, हवन आदि किए। इस दौरान लोगों ने दान दक्षिणा भी दी। शाम को मंदिरों के कपाट खुले। साफ सफाई करके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

सूर्य ग्रहण के दौरान दान करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी क्षेत्र में खगोलीय घटना को देखती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें