फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बरसात से बढ़ गया सोलानी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन में हो रही परेशानी, खेतों में खड़ी फसलें हो रही बर्बाद
विज्ञापन

फ़ोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। उत्तराखंड में बरसात के बाद सोलानी नदी उफान पर आ गई। पानी नदी से बाहर निकलकर गांवों के रास्तों पर भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो गई हैं।

पिछले करीब दो सप्ताह से नदी का जल स्तर कुछ कम होने से ग्रामीण कुछ राहत महसूस कर रहे थे। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से नदी फिर उफान पर आ गई। बुधवार को पानी नदी से बाहर निकलकर गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला, आयकी आदि गांवों के जंगलों में पानी भर गया। गांव रजगल्लापुर के सरकारी स्कूल जाने वाले रास्ते में पानी भर जाने से बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण गुलशन कुमार, यादराम प्रजापति, राजू प्रजापति, कंवर पाल, मुनेश कुमार, साधुराम, मुनेश कुमार ने बताया कि नदी में करीब 15 फीट पानी है। नाविक अमित कुमार का कहना है कि नदी में पानी अधिक होने के कारण नाव चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लेखपाल प्रदीप सैनी का कहना है कि बरसात के बाद जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें