फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी वृद्धाओं से मिलीं, सूची बनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। समाज कल्याण अधिकारी अर्चना कुमारी मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धाओं से मिलीं। उन्होंने पात्र महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाए जाने के लिए उनकी सूची तैयार करवाई। उन्होंने कहा कि सभी पात्र वृद्ध महिलाओं की पेंशन बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला जमुना विहार में दो दिन पूर्व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कड़ाके की ठंड पड़ने पर गरीबों को कंबल वितरित किए थे। जहां लोगों ने शिकायत की थी कि पात्र वृद्ध महिलाओं की पेंशन नहीं बनी है। जिससे वृद्धाओं को अपनी गुजर बसर करने के लिए परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। डीएम ने वृद्धाओं की पेंशन बनवाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया था।
शनिवार को समाज कल्याण अधिकारी अर्चना कुमारी अपने स्टाफ के साथ जमुना बिहार, लोधा कालोनी और मिशन कंपाउंड में पहुंची। उन्होंने वृद्ध महिलाओं को पेंशन नहीं मिलने के कारणों की जानकारी की। इसके बाद पात्र वृद्ध महिलाओं की सूची तैयार करवाई गई। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिलाओं की सूची तैयारी करा ली गई है। शीघ्र इन महिलाओं की वृद्धा पेंशन शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें