फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की मदद को आगे आएं सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दिशा के पदाधिकारियों ने सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों से गरीब लोगों की मदद करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में संस्था की बैठक में संरक्षक गजराज राणा और अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार अपना काम कर रही है। वहीं, कुछ लोग व जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे हैं। इसलिए अन्य समाजसेवी संगठनों व जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे भी आगे आकर पिछले वर्ष की तरह मास्क, सैनिटाइजर, भोजन, दवाई इत्यादि का लोगों का वितरण करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है। रेणुका चौहान ने कहा कि देखने में आया है कि कुछ लोग जरूरतमंद को हॉस्पिटल, दवाई, ऑक्सीजन, राशन, वैक्सिन समेत अन्य चीजों की कालाबाजारी कर अपना पेट भर रहे हैं। वह ऐसा करके लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें