फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिली लापता युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में मिली लापता ग्रामीण की लाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव बसेड़ा से पांच दिन पूर्व लापता ग्रामीण की क्षत-विक्षत लाश गांव के तालाब से मिली। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी ज्ञानचंद कश्यप का पुत्र बबलू (40) पांच दिन से लापता था। परिजनों की हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगने पर छपार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बबलू का क्षत-विक्षत शव बुधवार दोपहर बाद गांव की ईदगाह के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बबलू का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह पहले भी कई बार लापता हो चुका है। इसलिए परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें