नगर में कोरोना संक्रमण से बेपरवाह भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोशल डिस्टेंसिंग के मायने ही खत्म
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन खुलते ही सोमवार को शहर में लोगों की भारी भीड़ रही। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही, जिससे जूझते हुए पुलिस ने जाम खुलवाया। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन खुलने के बाद सोमवार को सुबह से ही शहर के सभी मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दाल मंडी, भगतसिंह रोड, लोहिया बाजार जैसे क्षेत्रों में तो भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के मायने भी खत्म हो गए। भीड़ बढ़ने के साथ ही शहर के मीनाक्षी चौक, शिवचौक, झांसी रानी, सदर बाजार व जिला अस्पताल चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।
कोरोना संक्रमण के कारण पांच दिनों बाद सोमवार को एआरटीओ कार्यालय खुला तो काफी भीड़ रही। लाइसेंस बनाने और अन्य कार्य किए गए। एआरटीओ विनीत मिश्रा, आरआई अनुराग शर्मा समेत सात कर्मचारी जांच में कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया था। पांच दिनों बाद सोमवार को दफ्तर खुला। आरआई अखिलेश यादव की देखरेख में विभागीय कार्य हुआ। पांच दिन के बाद दफ्तर खुलने पर काफी भीड़ रही।