फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजस्थान से लाकर डोडा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा पुलिस ने डोडा तस्कर को गिरफ्तार कर 16.950 किग्रा डोडा चूरा बरामद किया। आरोपी युवक सिखेड़ा गांव निवासी पवन है। वह राजस्थान से थैलों में डोडा लेकर आया था। धंधेड़ा पुल के पास ग्राहक का इंतजार करते हुए उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। वह राजस्थान से चित्तौड़गढ़ से गोपाल नाम के व्यक्ति से डोडा चूरा लाता है और तीन गुना दाम में ट्रक चालकों, होटलों व ढाबों और मिस्त्री को बेच देता है। वह लगभग बीस बार राजस्थान से डोडा चूरा ला चुका है। वह अपने घर न रह कर कूकड़ा के कमलनगर में रहता था। बरामद डोडा चूरा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। वह नशा करते-करते इस धंधे में आ गया। वह राजस्थान से बस या ट्रेन में ही डोडा चूरा लेकर आता है। वह अकेला ही काम करता है। उसने क्षेत्र में सैकड़ों ग्राहक बनाए हुए है, जिन्हें वह उन्हीं के घर या बताए स्थान पर पहुंच कर डोडा चूरा की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ पहले भी नशीला पदार्थ बरामद होने के तीन मुकदमा दर्ज है। वह वर्ष 2015 से नशीला पदार्थ बेचने का धंधा कर रहा था। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें