फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप से हैदरपुर की गुलाबी ठंड का मजा लेने पहुंची स्म्यू बत्तख

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : हैदरपुर वेटलैंड में नर स्म्यू बत्तख सफेद काले रंग में। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
यूरोप से हैदरपुर की गुलाबी ठंड का मजा लेने पहुंची स्म्यू बत्तख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गंगा किनारे हैदरपुर वेटलैंड की गुलाब सर्दियों का मजा लेने के लिए यूरोपियन पक्षियों ने डेरा जमा लिया है। पहली बार मादा स्म्यू बत्तख यहां देखी गई है, जिससे सैलानियों के चेहरे खिल गए गए हैं। पक्षियों के झुंड के साथ उड़कर यह हैदरपुर तक पहुंच गई। इससे पहले विदेशी बत्तख स्म्यू 2014 में झज्जर, नजफगढ़ झील में 1881 और दिल्ली मेें 1920 में भी यह बत्तख दिखाई दी थी। स्म्यू बत्तख छोटी मछलियों और कीड़ों का शिकार करती है।
हैदरपुर वेटलैंड पर विदेशी पक्षियों का जमावड़ा लोगों को आकर्षित कर रहा है। पक्षी विशेषज्ञ आशीष लोया और आशीष गुर्जर ने बताया कि विदेशी पक्षियों के झुंड में पहली बार मादा स्म्यू बत्तख हैदरपुर वेटलैंड पर पहुंचकर आकर्षण का केंद्र बनी है। बत्तख की यह यूरोपियन प्रजाति है। अक्तूबर माह में विदेशी पक्षी पहुंचना शुरू होते हैं, जिनमें लगभग रोज ही नए-नए झुंड पहुंच जाते हैं। कलगीदार (टफ्टिड) बत्तखों के नए झुंड में स्म्यू दिखाई दी है।
विज्ञापन

जनवरी में नर और दिसंबर में पहुंची मादा
इसी साल जनवरी माह में नर स्म्यू हैदरपुर वेटलैंड पर पहुंचा था, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। लेकिन इस बार मादा स्म्यू बत्तख भी हैदरपुर पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की शान बना हैदरपुर
हैदरपुर वेटलैंड में करीब 125 प्रजाति के 19 हजार से अधिक पक्षी अब तक स्पॉट किए जा चुके हैं। चिडिय़ाओं की निगरानी करने वाले आशीष लोया ने बताया कि दुर्लभ पक्षियों को देखकर उत्साह बढ़ा है। लोग यहां पक्षियों के विषय में पूछते हैं तो अच्छा लगता है। मुजफ्फरनगर के लिए पिछले कुछ दशक में हैदरपुर वेटलैंड सबसे बड़ी उपलब्धि है।
जानिए स्म्यू बत्तख को
- लंबाई-36-44 सेमी
- पंख-55-69 सेमी
- वजन 500-600 ग्राम
- भोजन-जलीय कीड़े, लार्वा और छोटी मछली
- प्रजनन अवधि-दो साल

मुजफ्फरनगर : हैदरपुर वेटलैंड में मादा स्म्यू बत्तख अन्य बत्तखों के झुंड में।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें