फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में 172 छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। यूनानी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को नर्सिंग पाठ्यकम के 40 छात्रों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मैनेजर डॉ. कमरुज्जमा कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं के अंदर तकनीकी ज्ञान बढ़ाकर देश को विकास के मार्ग पर ले जाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। फखरुद्दीन मेमोरियल उर्दू कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्य अनवार सैफी ने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाओं का समाज के निचले और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को लाभ पहुंच रहा है। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य सोनू झा, मुर्तजा कुरैशी, शाहिद त्यागी, यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. असलम व डॉ. ताहिर हसन आदि रहे।
वहीं, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड टेक्नोलॉजी में पैरा मेडिकल डिग्री, नर्सिंग व पैरा मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 132 को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार सिंह ने स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया। संस्था द्वारा डॉ. राजकुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह, चेयरमैन डॉ. कुलदीप राणा, राजेश चौहान, जेपी राणा, मो. वसीम सिद्दीकी, नितिका चड्ढा, डॉ. कपिल राणा, बी शेरिंग, आबिद हुसैन व संजना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें