फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 9 लाख रुपये की स्मैक बरामद, सप्लायर सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लगभग नौ लाख रुपये कीमत की 42 ग्राम स्मैक बरामद की है और एक सप्लायार व दो खरीदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सप्लायर की पुलिस के साथ काफी लंबे समय से नजदीकी रही है।
विज्ञापन

एसपी नगर सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में जानकारी दी कि नई मंडी पुलिस ने देर रात दिल्ली दून हाईवे पर एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास से स्मैक सप्लायर गउशाला रोड शहर कोतवाली निवासी नितिन उर्फ टोनी, पचैंडा कलां निवासी अभिनव व उर्फ शुभम और हिमांशु को पकड़ा। सीओ मंडी राजू साव ने पुलिस टीम को साथ लेकर आरोपियों से 41.68 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। अभिनव और हिमांशु ने बताया कि वे स्मैक का नशा करते हैं और स्मैक की पुड़िया नितिन उर्फ टोनी से खरीदते हैं। दो पुड़िया खरीद ली थी। बाकी स्मैक देने के लिए टोनी ने उन्हें यहां बुलाया था। वह उसे पैसे एडवांस में दे चुके थे। टोनी ने बताया कि वह मंगलोर निवासी एक युवक से स्मैक खरीदकर लाता है और यहां सप्लाई करता है।
एसपी सिटी ने बताया कि टोनी से दोनों खरीदारों की एक लाख रुपये में स्मैक खरीदना तय हुआ था। टोनी काफी समय से इस धंधे में लिप्त है। उसने काफी धन अर्जित किया है। तीनों युवकों के संपर्क में रहने वाले सभी लोगों की जानकारी की जा रही है। दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि टोनी की पुलिस के साथ लंबे समय से नजदीकी रही है। इसी का लाभ उठाकर वह इस धंधे में जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें