फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को स्लोगन एवं मैस्कट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉक्टर सीमा जैन ने कहा कि प्रति वर्ष सड़क हादसों में देश में लाखों लोगों की जाने जाती है। सड़क सुरक्षा के नियम अपनाकर हम इससे सुरक्षा पा सकते हैं। छात्राएं स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार और आसपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें। स्लोगन राइटिंग और मैस्कट डिजाइन प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। स्लोगन राइटिंग में सबा आजम त्यागी को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान मनाली शर्मा को मिला। मैस्कट डिजाइन में पहला स्थान नैना शर्मा और दूसरा फायजा राना को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ निशा गुप्ता और डॉ संतोष कुमारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें