छपार हाईवे पर टोल के पास फास्टेग बनवाने के लिए खड़ी कार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार। हाईवे टोल प्लाजा पर मंगलवार से फास्टैग से ही टोल भुगतान होने की अनिवार्यता के बावजूद लोग इससे दूरी बना रहे हैं। यही कारण रहा कि सोमवार को अंतिम दिन होने के बावजूद टोल प्लाजा पर केवल 12 ही फास्टैग अप्लाई किए गए।
देशभर के हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर आज से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा वाहन स्वामियों से लिए जाने वाले टोल का भुगतान केवल फास्टैग के माध्यम से ही किए जाने के निर्देश दिए हैं। टोल भुगतान संबंधी नए नियम लागू होने में चंद घंटे शेष रहने के बावजूद वाहन स्वामी फास्टैग से दूरी बना रहे हैं।
दिल्ली दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा प्रबंधन से जुड़े सौरभ और शुभम ने बताया कि फास्टैग से टोल भुगतान अनिवार्य किए जाने से ठीक पहले सोमवार को भी केवल 12 वाहन स्वामियों ने ही फास्टैग के लिए अप्लाई किया है। इन सभी को तत्काल फास्टैग बनाकर दे दिए गए हैं। मंगलवार आधी रात के बाद टोल प्लाजा पर केवल फास्टैग से ही टोल शुल्क वसूल लिया जाएगा और बिना फास्टैग पहुंचने वाले वाहन चालकों से निर्धारित से दोगुना टोल शुल्क वसूल किया जाएगा।