फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने प्रेमी को मार डाला: एक महीने से था लापता... हत्या कर शव जंगल में छिपाया, कपड़ों से हो सकी पहचान

Sun, 18 Jan 2026 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)

सार

बुढ़ाना के नगवा गांव से लापता युवक सचिन का कंकाल जंगल में मिला। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप है। पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फोरेंसिक जांच जारी है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के नगवा गांव से लापता युवक सचिन का कंकाल रविवार को जंगल में पड़ा मिला। युवक का अपनी ही रिश्तेदारी की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने बागपत के दाहा निवासी तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव नगवा के जंगल में मानव कंकाल के अवशेष गांव के ही कुछ किसानों के खेतों में अलग अलग जगह पर पड़े है। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान गांव नगवा के रहने वाले एक परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कंकाल के अवशेष एकत्र किए। कंकाल के अवशेष अलग अलग पड़े थे। एक खेत में शर्ट व जूते मिले तो मौके पर मौजूद उक्त परिवार के लोगों ने उन्हें अपना बेटा सचिन 14 दिसंबर से लापता बताया। उसके भाई विपिन ने बताया कि कंकाल व मिला सामान उसके भाई का है।

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सभी अवशेष पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने कंकाल के सभी अवशेषों को परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कंकाल की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। मामले की जांच शुरू की गई है।

परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका-
मृतक के भाई विपिन ने पुलिस को बताया कि उसका 19 वर्षीय भाई रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। 4 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार वाले पुलिस से उसकी तलाश करने की मांग करते आ रहे थे। उन्होंने हत्या आशंका भी जताई थी।

चार भाइयों में सबसे छोटा था सचिन
गांव नगवा का सचिन अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा और तीसरे नंबर वाला भाई शादीशुदा है, जबकि दूसरे नंबर का भाई मानसिक रोगी बताया गया है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई विपिन ने जनपद बागपत के गांव दाहा निवासी गौरव, देव व विराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उनकी भाभी के बुआ के बेटे हैं। वादी के भाई का आरोपियों की बहन से प्रेम प्रसंग था। इसी से नाराज होकर हत्या कर शव को जंगल में छिपाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें