फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से छह साल का निलंबन छह माह में पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पार्टी के खिलाफ बगावत कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ताल ठोकने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निलंबित किया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले अंदरूनी गतिरोध खत्म करने को प्रदेश संगठन ने इन कार्यकर्ताओं को छह माह बाद ही फिर से पार्टी की सदस्यता देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पार्टी से निष्कासित पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने फिर से भाजपा परिवार में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिन पार्टी नेताओं को फिर से भाजपा की सदस्यता देने के लिए कहा गया है, इनमें उमेश धीमान, डॉ. महावीर सिंह, हरेन्द्र शर्मा, अंजु शर्मा, मोहनलाल कोरी, यशपाल आर्य, बीरसिंह प्रधान, सागर कश्यप, नरेंद्र सिंह, अनस, रामपाल कश्यप, चौधरी इंद्रपाल, सुरेंद्र देव शर्मा, शोभाराम कश्यप, योगेंद्र चौधरी, नजर सिंह गुर्जर, दिनेश धीमान, हरीश राठी उर्फ बब्बू राठी, सिद्धार्थ राठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें