फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस सहित छह ट्रेन पहुंची लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को लंबी दूरी वाली गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इन ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी यात्री वापस चले गए और अन्य वाहनों से अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा, मुुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल पौन घंटा, प्रयागराज से सहानपुर जाने वाली नोचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू से बाड़मेर जाने वाली शालीमार डेढ़ घंटा व योग नगरी ऋषिकेश से ओडिशा के पुरी जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस पौने दो घंटा लेट पहुंची। योग नगरी ऋषिकेश से सुबह केे समय पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस नो बजकर दस मिनट पर पहुंचती है। वह ग्यारह बजे पहुंची। इस ट्रेन में मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली जाने वाले यात्री गांधी कालोनी निवासी राजीव कुमार, विकास, रामलीला टिल्ला निवासी मोनू आदि ट्रेन का इंतजार कर अन्य वाहनों से रवाना हो गए। विकास का कहना था कि उन्हें किसी काम से दिल्ली जल्द पहुंचना था लेकिन उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के लेट चलने के कारण वह बस से जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें