फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के 6 क्वारंटीन सेंटर बंद हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के छह क्वारंटीन सेंटर बंद हुए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। तहसील जानसठ के सात क्वारंटीन सेंटरों में से छह सेंटरों को बंद कर दिया गया है। इन सेंटरों में सभी क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उनको उनके घर भेज दिया गया है। मात्र कवाल के क्वारंटीन सेंटर में 72 लोग अभी भी क्वारंटीन है। तहसीलदार के मुताबिक कवाल के सेंटर में क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उनको भी उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए तहसील जानसठ क्षेत्र में सात क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे, जिनमें गांव बेहड़ा सादात, भोकरहेड़ी, ककरौली, तेवड़ा, कवाल, बीआईटी मीरापुर और नंगला मंदौड़ के कॉलेजों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। इन सेंटरों में दूसरे प्रदेशों से आने वाली प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया था, जिनमें से कुछ प्रवासी मजदूर और उनके परिजन कोरोना संक्रमित भी मिले थे। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि तहसील जानसठ क्षेत्र में बने छह क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उनको घर भेजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव कवाल में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सेंटर में अभी तक 72 लोग क्वारंटीन है, जिनकी सैंपल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इनको भी घर भेजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें