फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइकों पर सवार पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लूवाला निवासी भोपाल अपने पुत्र गौतम के साथ बाइक पर गांव देवल जा रहा था। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जैसे ही वे गंगनहर के देवल पुल पर पहुंचे, सामने से आती दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र के साथ ही दूसरी बाइक सवार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी पिता-पुत्र जसवंत व जयकुमार भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को देवल के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से भोपाल को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित टिकौला मिल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामराज निवासी सतीश व रामनिवास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से रामनिवास को गंभीर हालत के चलते जानसठ सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें