फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में छह गो-तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मीरापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गौ तस्करों । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में छह गो-तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भुम्मा रोड स्थित बाग में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने छह गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से जीवित गोवंश, मिनी ट्रक, गोकशी के उपकरण व मस्कट बरामद की गई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस शनिवार तड़के भुम्मा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाग में संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि मौके से एक टाटा-एस, एक जीवित गोवंश के साथ ही पशु वध के उपकरण और मस्कट व कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में इस्लामुद्दीन पुत्र शेरदीन, निवासी गांव रार्धना इनायतपुर थाना किठौर, आरिफ उर्फ भूरा पुत्र नासिर, निवासी नई बस्ती थाना फलावदा, सनव्वर उर्फ बिल्लू पुत्र शफीक, निवासी गांव हर्रा थाना सरूरपुर, दिलशाद पुत्र शफीक, निवासी मोहल्ला भूतवाला थाना फलावदा, फुरकान पुत्र शब्बीर, निवासी गांव मेहलका थाना फलावदा और कमल पुत्र धर्मसिंह निवासी गांव कासमपुर शामिल हैं। फरार आरोपी की पहचान सलीम पुत्र हनीफ निवासी गांव हर्रा के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आरोपी गो-तस्कर हैं, जिनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें