मुजफ्फरनगर। शहर की बढ़ती आवासीय आवश्यकता पूरी करने के लिए आवास विकास परिषद जुटा है। नई कॉलोनी बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले आवास विकास परिषद अधिकारियों ने डिमांड सर्वे कराया है। जिसमें संभावना जताई जा रही है कि भूमि विकसित करने के बाद एक प्लॉट के लिए छह-छह खरीदार हो सकते हैं। दो वर्ष बाद प्लॉट की संभावित कीमत 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर आंकी गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
आवास विकास परिषद मेरठ के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि डिमांड सर्वे पूरा हो चुका है। जिसमें सामने आया है कि भूमि लेने के बाद उसे विकसित (सड़क, बिजली, पानी, ड्रनेज की व्यवस्था) कर प्लॉट की मांग काफी रहेगी। एक प्लॉट के औसतन छह ग्राहक सामने आने की संभावना है। एक एकड़ भूमि विकसित करने में 1.30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दो वर्ष बाद प्लॉट की संभावित कीमत 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर आंकी गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। अब अधिग्रहण की प्रक्रिया का इंतजार है। प्लॉट का मूल्य 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर आंका गया है।