फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्ल्स बटालियन ने आपदा से निपटने की कराई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के मार्गदर्शन में एक मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसके जरिए छात्राओं और शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे आग लगने या भूकंप के समय, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। कैप्टन बबीता राना के निर्देशन में छात्राओं ने शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित मार्गों से बाहर निकले और खुले मैदान में एकत्रित हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅक्टर राजेश कुमारी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा अभ्यासों को निरंतर करते रहने चाहिए। अभ्यास सत्र में हवलदार धर्मप्रीत, मनोज कुमार एवं सीनियर कैडेट शिवानी, बरखा ,माही,,शाजिया और सादिया शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें